---Third party advertisement---

रात 1 बजे बत्ती गुल होने पर शख्स ने देखा कि उसके घर में पड़ौसी घुसा है और फिर मच गई चीख-पुकार




कैथल, हरियाणा. आधी रात एक पड़ौसी ने अपने बगल के परिवार में रहने वाली मां और बेटी को जिंदा जला दिया। आरोपी की पड़ौसिन से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। घटना के वक्त मां-बेटी चारपाई पर सो रहे थे। इस हादसे में महिला का पति भी झुलस गया। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात लाइट चली जाने पर रात करीब 1 बजे घर में घुस आया था हमलावर। लंबे समय से रंजिश पाले बैठा था आरोपी। घटना शुक्रवार रात अर्जुन नगर में हुई। महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपी फरार है।


जैसा कि घायल शख्स ने बताया...
वेद प्रकाश ने बताया कि उनके घर के बाजू में फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे का सुभाष किराये से रहता है। वो उनके ही समाज का है। इससे उसका घर आना-जाना लगा रहता था। लेकिन कुछ दिनों पहले सुभाष का उसकी पत्नी बाला के साथ झगड़ा हो गया था। 

इसके बाद उसने घर आना बंद कर दिया। लेकिन वो रंजिश पाले बैठा था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे लाइट जाने पर उसकी आंख खुली। देखा कि अंदर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आहट सुनकर जब वो अंदर गया, तो देखा कि सुभाष उसकी पत्नी और बेटी तमन्ना को पकड़े हुए था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने मिट्टी का तेल डालकर दोनों को आग लगा दी। घटना के वक्त मां-बेटी चारपाई पर सो रहे थे। दोनों को बचाने की कोशिश में वो भी झुलसा गया। चीख-पुकार मचने पर दूसरे लोग वहां पहुंचे। एम्बुलेंस से मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments