---Third party advertisement---

आज का राशिफल: देवगुरु की कृपा से सफलता के साथ ही निवेश में होगा फायदा

आज का राशिफल: देवगुरु की कृपा से सफलता के साथ ही निवेश में होगा फायदा

1. मेष राशि :-
आज लोगों से प्रोत्साहन मिलने के साथ ही पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत नुक्सान का कारण बनेगी। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।

2. वृषभ राशि :-
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे आज वे भी आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

3. मिथुन राशि :-
लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच कहीं घुमने जा सकते हैं। मौज मस्ती पर खर्च होगा।आप के अपनों को आप की जरूरत हैं। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

4. कर्क राशि :-
मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है अन्यथा अकारण किसी विवाद में फंस सकते है। उन्नति में बाधा के बीच कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

5. सिंह राशि :-
नौकरी बदलने का मन है तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

6. कन्या राशि :-
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करना लाभप्रद रहेगा।

7. तुला राशि :-
विवादित मामलों में विजय प्राप्त मिलेगी। कुछ नया सीखने को मिलने के साथ ही जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

8. वृश्चिक राशि :-
प्रतियोगिता में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभावना के बीच मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

9. धनु राशि :-
नकारात्मक सोच की निराशा के चलते स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्ल पर जन हानि के योग हैं।

10. मकर राशि :-
आपके प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

11. कुम्भ राशि :-
राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें।स्वास्थ बिगड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी।

12. मीन राशि :-
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।
Share

Post a Comment

0 Comments