---Third party advertisement---

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आया नया मोड़, जानिए

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर शक की सुई मंडराने लगी है। 44 दिन बाद एक्टर के पिता ने भी रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। साथ ही उनपर धीरे-धीरे परिवार से अलग करने का भी आरोप लगाया है। अब एक फैन ने ट्विटर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर का अकाउंट कोई हैंडल कर रहा था, जिसने आलिया भट्ट को फॉलो किया।

इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई जांच की जरूरत है। रिया उनके सारे गैजेट्स हैंडल करती थीं। यह हो सकता है कि महेश भट्ट के निर्देश पर उन्होंने आलिया को फॉलो किया हो। साथ ही उनके दूसरे ट्वीट्स डिलीट किए हों।




इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत की टीम ने लिखा कि 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि फ्रॉडगिरी सीखी नहीं बल्कि एक से दूसरे में पास हुई है।'

Post a Comment

0 Comments