---Third party advertisement---

शरीर के इन तीन अंगों पर भूल कर भी नहीं लगाना चाहिए साबुन




स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बोहोत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं।

शरीर को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए हर दिन नहाना बहुत ही ज़रूरी होता है।नहाना ज़रूरी है, लेकिन नहाते समय जो आप घिस-घिसकर साबुन लगाते हैं, वो आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला साबुन से क्या नुकसान हो सकता है। तो चलिए हम आपको उस नुकसान के बारे में बताते हैं। आपको बताते हैं कि नहाते समय क्यों शरीर के इन हिस्सों पर नहीं लगाना चाहिए साबुन।

अंडरआर्म्स

आमतौर पर लड़के जब भी नहाते हैं तो खूब साबुन लगते हैं। वो शरीर के हर अंग पर रगड़-रगड़कर साबुन लगाते हैं। ऐसे लोग अपने अंडरआर्म्स पर भी साबुन को रगड़ते हैं। शरीर का ये हिस्सा बहुत ही मुलायम होता है। ऐसे में साबुन में मिले केमिकल आपको नुकसान पहुंचा सकते।

चेहरा
खूबसूरत चेहरा हर कोई चाहता है, लेकिन जैसे ही उसके केयर की ज़रुरत होती है तो लोग पीछे हट जाते हैं। चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से बहुत ही मुलायम होती है। चेहरे पर कभी भी साबुन नहीं लगाना चाहिए। हो सके तो फेस वाश का इस्तेमाल करें।

हेयर
बालों को धोते समय उसमें थोड़ा शैम्पू लगाएं न की साबुन। बाल बहुत ही मुलायम होते हैं। साबुन में मिले केमिकल्स इन्हें ख़राब कर देते हैं। आपके बाल टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों के बाल तो बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। जब भी नहाएं इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बालों पर साबुन नहीं लगाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments