---Third party advertisement---

आलू और कच्चे दूध से बनाएं ये एंटी एजिंग स्क्रब, गायब हो जाएंगी चेहरे की सारी झुर्रियां

आलू और कच्चे दूध से बनाएं ये एंटी एजिंग स्क्रब, गायब हो जाएंगी चेहरे की सारी झुर्रियां

बढ़ती उम्र का सीधा असर हमारी फेस पर दिखाई देता है। झुर्रियां और डार्क सर्कल्स आपके स्किन को बेकार और खूबसूरती को कम कर देती हैं। खासकर 30 के पार होने के बाद आपके चेहरे पर डलनेस और पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। अपनी स्किन को अच्छा और सुंदर बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते।

इसी में आप दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को भी अपनाती हैं। बेसन, नींबू, दही, गुलाब जल जैसी चीजों के बने फेसपैक को आप अपने चेहरे पर लगाती हैं। इन्हीं में से एंटी एजिंग के लिए सबसे कारगर साबित होता है आलू और कच्चा दूध। इससे बना स्क्रब आपकी स्किन को और भी सॉफ्ट बनाता है।

आइए आज आपको बताते हैं कैसे बनता है कच्चे दूध और आलू का ये स्क्रब और क्या हैं इसके फायदे-



स्क्रब बनाने की विधि

कच्चे दूध और आलू का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले दो से तीन चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसमें कसा हुआ आलू और बेसन मिलाएं। कसे हुए आलू की क्वांटिटि कम नहीं होनी चाहिए। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।



अब ये स्क्रब पूरी तरह तैयार है। अब इसे चेहरे पर स्क्रब करें। हल्के हाथों से पूरे फेस की मसाज करें। थोड़ी देर बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए ये स्क्रब बहुत कारगर है। इसे आप अपने रेग्युलर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन सी से है भरपूर

आलू और कच्चे दूध से बना ये स्क्रब विटामिन सी से भरपूर है। इससे कोलैजिन का प्रोडक्शन भी स्किन में होता है। इसी वजह से ये स्क्रब आपको एंटी-एजिंग लुक देता है। अगर आप इसे रेग्युलर इस्तेमार करती हैं तो इससे आपका चेहरा निखर जाएगा। हफ्ते में एक या दो बार आप इससे चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments