एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक के बाद एक नई बीतें सामने आ रही हैं। एक्टर के निधन के करीब 45 दिनों बाद उनके पिता केके सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। केके सिंह ने सुशांत सिंह सुसाइड मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब रिया भी अपने बचाव में लगातार वकील की मदद ले रही हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज हम आपको रिया और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैंं। आइए जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी…
रिया चक्रवर्ती का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के ‘एमटीवी’ रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वहीं कुछ ही दिनों बाद वह इसी शो यानी एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं थीं। रिया की पहली मुलाकात सुशांत सिंह से साल 2013 में हुई थी। उस दौरान सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म कर रहे थे। वहीं रिया ‘अपने डैड की मारूति’ फिल्म में काम कर रही थीं। रिया और सुशांत दोनों के ही फिल्मों के सेट आसपास थे। रिया और सुशांत पहली बार यही मिले थे। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई।
बता दें कि जिस वक्त रिया और सुशांत के बीच दोस्ती बढ़ रही थी उस वक्त अंकिता उनकी लाइफ में मौजूद थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती आगे बढ़ी और उन्होंने एक-दूसरे के नंबर आपस में चेंच किए। वहीं फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा नहीं किया। लेकिन सुशांत के निधन के बाद ही रिया ने सोशल मीडिया पर खुद को एक्टर की गर्लफ्रेंड की बताया था।
Share
0 Comments