---Third party advertisement---

बचाव ही है एलर्जी का सही इलाज, जरा सी लापरवाही बन सकती है गंभीर समस्या

बचाव ही है एलर्जी का सही इलाज, जरा सी लापरवाही बन सकती है गंभीर समस्या

किसी बात पर शरीर द्वारा ओवर रिएक्ट करना एलर्जी कहलाता है। आमतौर पर यह किसी चीज़ को खाने या उसके संपर्क में आने से होती है। इस स्थिति में इम्यून सिस्टम कुछ खास चीजों को स्वीकार नहीं कर पाता और परिणाम प्रतिक्रिया के रूप में सामने आता है।

क्या हैं लक्षण

शरीर पर लाल चकत्ते दिखना, नाक और आंखों से पानी बहना, जी मिचलाना, उलटी होना, बुखार आना, सांसें तेज चलना आदि एलर्जी के प्रमुख लक्षण हैं।

कारण

1. कुछ लागों को किसी खास तरह की खुशबू से भी एलर्जी होती है। खुशबू की वजह से होने वाली एलर्जी में सिरदर्द, जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती है।

2. धूल के कणों में माइक्रोब्स होते हैं, जो हमारे आसपास मौजूद रहते हैं। माइक्रोब्स ज्य़ादा ह्यूमिडिटी में पनपते हैं। इनसे होने वाली एलर्जी में आमतौर पर छींकने और आंख-नाक से पानी बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. रबड़ से बनी चीजों का इस्तेमाल भी कई बार एलर्जी का कारण बनता है। रबड़ से एलर्जी जलन, नाक बहने, घबराहट और खुजली के रूप में सामने आ सकती है।

4. घर में पेट्स की मौज़ूदगी से भी एलर्जी हो सकती है। पेट्स के बाल, मुंह से निकलने वाली लार या रूसी से कुछ लोगों को गंभीर परेशानियां हो जाती हैं।

5. किसी खास तरह की घास, पेड़ और फूल के संपर्क में आने पर एलर्जी हो सकती है। खुजली, आंखों में जलन, लगातार छींक आदि इस एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं।

6. बहुत-से लागों को किसी खास मौसम से एलर्जी होती है। गले में खराश, बुखार, नाक बहना और आंखों में जलन के रूप में इनमें एलर्जी के लक्षण सामने आ सकते हैं।

7. कुछ लोगों को फूलों के पराग कणों से भी एलर्जी होती है। पेड़-पौधों और घास-फूस के संपर्क में आने पर फूलों के पराग में मौजूद बारीककण नाक और गले में चले जाते हैं और दिक्कत की वजह बनते हैं।

8. गोल्ड या सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड़ ज्यूलरी, लेदर या सिंथेटिक कपड़ों से भी कुछ लोगों को एलर्जी होती है। आमतौर पर इन चीज़ों से एलर्जी खुजली के रूप में सामने आती है।

9. दवाइयों में मौजूद कोई खास सॉल्ट जब सूट नहीं करता, तो शरीर एलर्जी के रूप में इसका संकेत देता है।

10. कई बार एलर्जी वंशानुगत भी होती है। माता-पिता को अगर धूल या किसी और चीज से एलर्जी हो तो बच्चों को भी उससे एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है।

Post a Comment

0 Comments