---Third party advertisement---

महिलाएं क्यों नहीं फोड़ती हैं नारियल ? जानिए इसके पीछे आखिर वजह क्या है

why-women-do-not-break-coconut
भारत देश न केवल सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ है बल्कि यहाँ की कई परम्पराएं कभी-कभी इंसान को हैरानी में डाल देती हैं। हर भारतवासी बचपन से ऐसी कई चीज़ों, रीतियों और नियमों का पालन करते आएं हैं जिसके बारें में उन्हें असल में कुछ मालूम नहीं होता है। हम कुछ चीज़ें बचपन से अपने आँखों के सामने होते देखते हैं लेकिन हम ये नहीं जानना चाहते हैं कि आखिर यह प्रथा क्यों है। यह चीज़ें अक्सर धार्मिक उपक्रमों में ज्यादा होती है।

भारत में जितनी भी परंपरा प्रचलित है सबके पीछे एक कारण है। पौराणिक महत्व भी प्रथा के पीछे होती है। ऐसी ही एक प्रथा है नारियल को लेकर। आप सभी ने देखा होगा कि नारियल को कभी भी महिलाएं नहीं फोड़ती है। इसे हमेशा पुरुष ही फोड़ते हैं। आखिर इसके पीछे क्या प्रथा है जो महिलाओं को नारियल फोड़ने से रोकती है। 

आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

नारियल फल नहीं बल्कि एक बीज है।
नारियल का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत ज्यादा है। पूजा से लेकर उद्घाटन कार्यक्रम तक नारियल प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है।

आपको बता दें कि नारियल एक फल नहीं बल्कि एक बीज है। क्योंकि महिला एक बीज से बच्चे को जन्म देती है। महिलाएं भी शिशु को जन्म देती हैं इसलिए लोग महिला को नारियल फोड़ने नहीं देते है क्योंकि यह भी एक बीज है और महिला बीज को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकती है।

नारियल के पीछे पौराणिक कथा
माना जाता है कि नारियल को भगवान विष्णु की ओर से पृथ्वी पर भेजा गया फल है। इस फल पर माता लक्ष्मी का हक़ होता है। इसलिए माता लक्ष्मी को छोड़कर नारियल को किसी अन्य महिला द्वारा नहीं फोड़ने दिया जाता है। बात यह भी निकलकर आती है कि माता लक्ष्मी भी एक महिला है। नारियल पर उनका अधिकार है तो कोई भी महिला किसी चीज़ को कैसे फोड़ सकती है जो उसे चढ़ाया जाता है।

नारियल के पेड़ को कहते हैं ‘कल्पवृक्ष’
नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का निवास होता है। इसलिए नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष कहते हैं। तीनों देवताओं के निवास के कारण नारियल को महिलाओं से दूर रखा जाता है।

बिन नारियल पूजा मानी जाती है अधूरी
जैसा कि ज्ञात है कि पूजा में नारियल का उपयोग किया जाता है। जब तक पूजा में नारियल नहीं होता है तब तक पूजा अपूर्ण मानी जाती है। ऐसा देखा गया है कि लोग जब मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं तो नारियल जरूर लेके जाते हैं। इसलिए जब भी घर में पूजा होती है तो नारियल जरूर रखा जाता है। इससे घर में पैसे की कमी नही होती है और न ही घर में बुरा साया पड़ता है।

नारियल का उत्पादन
दुनिया भर में 80 से अधिक देशों में नारियल का उत्पादन होता है। फिलीपींस, इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील में दुनिया के नारियल उत्पादन का लगभग 80% हिस्सा होता है। भारत में नारियल दक्षिण भारत में पाए जाते हैं।

नारियल का सेहत में लाभ
नारियल का उपयोग स्वास्थ्य लाभ, औषधीय उपयोग, और पोषण तत्वों की कमी को पूरा करने के खानपान में भी किया जाता है। नारियल से आपके बाल भी काले और घने होते हैं इसके अलावा नारियल के प्रयोग से आपकी त्वचा में चमक भी उत्पन्न होती है।

Post a Comment

0 Comments