---Third party advertisement---

राशिफल 1 अगस्त 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?



आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि व दिन शनिवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए आवास के योग बन रहे है। वहीं नए कारोबार में लाभ की संभावना कम होने के बावजूद कॅरियर में निराश नहों, समय बदलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

2. वृषभ राशि :- आज धनागमन सहज होने के साथ ही आपके काम करने के तरीकों में सुधार की ज़रूरत है। लाभ के बीच स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि :- कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। लेकिन, परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।

4. कर्क राशि :- अपने पराये में फर्क समझने के साथ ही ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में न बोलें।

5. सिंह राशि :- आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। आज जहां तक हो सके कम बोलें व अच्छा बोलें।

6. कन्या राशि :- लाभ के अवसर मिलने के बीच कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें, लेकिन सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है।

7. तुला राशि :- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

8. वृश्चिक राशि :- दिन चिंताजनक व्यतीत होने के बीच मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन इष्ट बल पर मजबूत रखें।आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

9. धनु राशि :- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के साथ ही लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

10. मकर राशि :- सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।

11. कुम्भ राशि :- आज पूरी तरह से सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। लेकिन, व्यय बढ़ेगे। आज पूरी तरह से खुद पर ही विश्वास रखें यानि दूसरे के भरोसे न रहें।

12. मीन राशि :- वाहन सुख की संभावना के बीच यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। आपको व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments