---Third party advertisement---

आधी रात में लड़कियों के काटता था UNDERGARMENT,पुलिस ने किया गिरफ्तार

आये दिन मनचले की हरकतों से सोसाइटी के लोग परेशान रहते है। ऐसा ही दो मनचले सिरफिरे को इंदौर की पुलिस ने पकड़ा है। ये मनचले आधी रात में गर्ल्स हॉस्टल में जाकर लड़कियों के अंडरगारमेंट (undergarments) काट देते थे। इन सिरफिरे मनचलो शुक्रवार रात को महेश बाग कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। 

ये सिरफिरा पिछले एक महीने में आठ से ज्यादा कॉलोनियों में यह हरकत कर चुका है। वह अकेली लड़कियों को ही अपना शिकार बनाया करता था। ये सिरफिरा इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर चुका है, इसलिए उसे सब पता था कि कहां पर लड़कियों का हॉस्टल है और किस जगह अकेली लड़कियां रहती हैं।

ये अपने गाँव सतना के खमरिया गांव से इंदौर नौकरी करने आया था। ये इंदौर में धन ट्राइडेंट आपर्टमेंट में गार्ड का नौकरी करता है और यहीं रहता भी है। इसी दौरान इसे ये सब करने की लत गया गयी। उसे महेश बाग में रहने वाले ड्राइवर रोशन भिलवारे और पड़ोसी संजय खरे ने शुक्रवार रात 3 बजे रँगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि पहले भी उसके खिलाफ 12 से ज्यादा केस में नाम दर्ज हुए थे। सिरफिरा ने 2019 में भी एक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े (undergarments) काट दिए थे।

ये सिरफिरा शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी, रवि जागृति नगर, महेश बाग कॉलोनी, गुरु नगर सहित आठ कॉलोनियों में घटनों का अंजाम दे चुका है।

चार मामलो में तो घटना के वक्त लड़कियां जाग चुकी थीं, जिन्होंने इसका फोटो देखते ही पहचान लिया। 17 जून को भी एक कमरे में घुसा तो 15 वर्षीय बच्ची की नींद खुलने से वह वहाँ से भाग गया था। थाने में आरोपी को देखते ही बच्ची चिल्ल्लाने लगी थी।

गले पर कैची रख कर धमकाया

सिरफिरा एक दिन पहले रवि जागृति नगर में रहने वाले यशवंत मेवाड़ा के घर घुसा था। यशवंत की मां रामदेवी ने बताया कि रात 3 बजे मोबाइल नीचे गिरने की आवाज से उनकी नींद खुली, लेकिन कोई नहीं दिखा तो सो गई थीं। फिर 3.45 बजे देखा तो सिरफिरा उनके पैर के पास खड़ा था। वृद्धा चीखी तो गले पर कैंची रखकर बोला कि चिल्लाई तो खत्म कर दूंगा।

Post a Comment

0 Comments