न्यूज डेस्क: पैगॉन्ग सो झील के करीब ठाकुंग इलाका है। यहां की एक चोटी पर भारतीय सेना के स्पेशल ऑपरेशन बटालियन ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से चीन बौखलाया हुआ हैं। क्यों की इन इलाकों में अब भारतीय सेना की पकड़ और भी ज्यादा मजबूत हो गई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक चीनी सेना बौखलाहट में गोलीबारी भी कर रही हैं। जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया हैं। 1975 के बाद पहली बार चीन से लगी सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई हैं। हालांकि सीमा पर स्थिति सामान्य हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ हैं।
आपको बता दें की चीन की सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि भारत से तनाव बढ़ने की आशंका है, क्योंकि उसकी तरफ से भड़काने वाली कार्रवाई हो रही है। लेकिन दुनिया जानती है की भड़काने वाली कारवाई कौन करता हैं।
दरअसल पैगॉन्ग सो झील के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक चोटी पर चीन कब्जा करना चाहता था। लेकिन भारतीय सेना ने उसपर कब्ज़ा कर लिया और चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। भारत के इसी कारवाई से चीन बौखलाया हुआ हैं और सीमा पर गलत हरकत कर रहा हैं।
0 Comments