---Third party advertisement---

जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे



Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2020 सोमवार आज भरणी नक्षत्र में ध्रुव योग बन रहा है। शाम 4:30 बजे के बाद व्याख्याता योग बनेगा। चंद्रमा आज मेष राशि में है। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

7 सितंबर 2020 सोमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? यह जानने के लिए जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। चंद्र राशिफल से सभी राशियों का आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेद्र स्वामी और पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे। माता-पिता का सहयोग मिल रहा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज गाय काे अपने हाथों से राेटी दें।

वृष राशि नौकरी पेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। बहस करने से बचें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। आज ब्राह्मण काे अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें।

मिथुन राशि समय अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। आज गुस्सा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है, जो भी कार्य करेंगे उसके फल प्राप्त होंगे। इसलिए आज मेहनत करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। व्यापारियों और कारोबारियों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे, खर्च करते समय सावधानी रखें।

सिंह राशि 7 सितंबर सोमवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी उत्तम रहेगा। आज पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का समय है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने कार्यों को संपूर्ण किया जाए। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी लेकिन खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं।

कन्या राशि सोमवार आज कन्या राशि वाले खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज जल्दबाजी नहीं करनी है। स्वभाव में जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। भाई बहनों का साथ मिलेगा। आज कुत्ते काे अपने हाथों से राेटी दें।

तुला राशि सोमवार का दिन तुला राशि वालों के लिए भी अच्छे योग लेकर आया है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। आज झूठ बोलना अकेली बिल्कुल भी उचित नहीं है। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे। परिजनों का सहयोग मिल रहा है लेकिन कारोबारियों और व्यापारियों के लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है।

वृश्चिक राशि परिवर्तन का समय है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन अपनी सेहत के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए सामान्य योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग भी आज वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास कर रहा हूं उचित नहीं है। आज किसी गरीब कन्या काे कपड़े दान कर सकते हैंं।


मकर राशि संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं। आज वाहन और भवन सुख के योग भी आपके राज्य में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन या भवन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।

कुंभ राशि सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज कुंभ राशि वालों के व्यवहार में जल्दबाजी रहेगी जो उचित नहीं है । धैर्य आवश्यक है, अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। सामान्य कार्यों के लिए भी आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।


मीन राशि मीन राशि वालों के लिए उत्तम समय है। मन प्रसन्न रहेगा रहेगा। हुए कार्यों में गति आएगी दोपहर में अच्छे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। आज व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी अच्छा समय है। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध दें, ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

Post a Comment

0 Comments