---Third party advertisement---

दांतों से तंबाकू, गुटखा,पान मसाले के दाग हटाने के आसान फार्मूले



हम अपनी दांतो की देखभाल अच्छे से करे तो हमारे दांत मोतियों से चमकेंगे और चमकते दांत हमारी सुंदरता और व्यक्तित्व् में चार चांद लगा देते है। दिन में दो बार ब्रश और अच्छे से साफ़ सफाई से दांत मोतियों से चमकदार और मजबूत होते है। गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतो की चमक तो समाप्त कर देते है। और इनको जड़ो को भी कमजोर बना देते है।

दांतो की चमक जाने का पहला कारण उन पर पीली परत के रूप कचरा का जमा होना है। ये पीलेपन ब्रश करने ठीक नहीं होता। रॉकलैंड हॉस्पिटल की डॉ लिपिका सेठी कहती है, ‘डेंटल क्लीनिंग को लेकर लोगों के मन में एक गलत धारणा है कि दांत कमजोर पड़ते है। इससे तो हड्डी गलाने वाले कीटाणु समाप्त हो जाते है। दांतो की सफाई में पेस्ट या मंजन का कोई खास रोल नहीं होता। केवल ब्रश से भी दांतों की अच्छी तरह सफाई की जा सकती है। हमें अपने दांतो की सफाई सॉफ्ट ब्रश से आराम-आराम से करनी चाहिए, इसे हमारे दांत साफ़ रहेंगे।

दांतो के पीलापन का कारण डॉ सेठी कहती है की तम्बाकू, शराब, गुटका आदि के सेवन से या सफाई के अभाव में दांत पीले पड़ जाते है। कई बार टेट्रासाइक्लीन नामक दवा के कारण भी दांतो पर पिले धब्बे पड़ जाते है। जानकारी के अभाव में दांतों को साफ करने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करते है। इसका भी दांतो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खाने में गलत आदते भी दांतों को पीला बना देती है। चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक के ज्यादा सेवन से भी दांत पिले पड़ जाते है। विटामिन डी की कमी से भी दांतो को दिकक्ते आती है।

दांतों का पीलापन हटाने के लिएआज कल डेंटल चिकित्सा ने काफी तरक्की कर ली है। व्हिइटनर, शाइनर और विशेष केमिकल्स के जरिये दांतों की चमक आसानी से लौटाई जा सकती है। डेंटल ब्लीचिंग से दांतों का पीलापन, पिले-लाल धब्बे, गुटका, तम्बाकू आदि के दाग़ आसानी से ख़त्म किये जा सकते है। डेंटल ब्लीच कई तरह के होते है।

चेयर साइड व्हाइटिनंग : इसमें मशीन द्वारा एक घंटे में दांतो की सफाई लौटाई जा सकती है।

केमिकल ब्लीचिंग : इसमें एक विशेष प्रकार की दवा से दांतों के दाग- धब्बे हटाये जाते है। ये आमतौर क्लिनिक में ही की जा सकती है। इसके लिए रोगी को दो से तीन सीटिंग लेनी होती है। होम ब्लीचिंग : ये घर पर ही की जा सकती है। इसके लिए विशेष ट्रे दी जाती है, जिसे रात में पहना जाता है। इस प्रकिया में 6-8 दिन लग जाते है।

नो साइड इफेक्ट माना जाता है कि डेंटल ब्लीचिंग का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और न ही दांतों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लेकिन डेंटल ब्लीचिंग के बाद कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। ब्लीचिंग के तुरंत बाद दांतों पर डेंटिस्ट द्वारा दी गई क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। इसे दांतों में कनकनाहट नहीं होती है। ब्लीचिंग की प्रकिय्रा के बाद कई बार दांतों में सेंसिविटी बढ़ जाती है, लेकिन ये अस्थाई होती है। इसलिए ब्लीचिंग के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर के लिखे खान पान का ही पालन करना चाहिए। कुछ लोग मसूड़ों में दर्द, गले की खराश या सफ़ेद धब्बे आदि की परेशानियां बताते है, परन्तु ये सब लक्षण अस्थाई होते है और जल्दी ही ठीक हो जाते है।

कुछ घरेलु उपाय, जिससे चमकाए आपके पीले दांत

– बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डीप कर ले या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकी भर नमक मिला लें और फिर ब्रश से इसे दांतों पर रगड़े।

– बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डीप कर ले या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकी भर नमक मिला लें और फिर ब्रश से इसे दांतों पर रगड़े।

– नमक में सोडियम और कलोराइड दोनों का मिश्रण होता है, जो दांतो का पीलापन काम करने में मदद करता है। लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।

– डॉक्टर भी भोजन के बाद बिना चीनी वाली च्युइंगम खाने की सलाह देते है। अगर आप प्रत्येक भोजन के बाद अपने दांत ब्रश नहीं करते तो एक च्युइंगम को मुँह में डालकर 20 मिनट तक चबाएं। जब तक इसे चबाते है तो मुंह में बनने वाली लार से प्राकृतिक तौर पर दांतो की धुलाई हो जाती है और प्लाक में बनने वाले एसिड निष्क्रिय हो जाती है।

– दांतों को चमकाने या सफ़ेद करने के लिए उन पर निम्बू या स्ट्रॉबेरी रगड़ सकते है। ये कुदरती तौर पर दांतों में चमक लाते है। लेकिन इनका इस्तेमाल कभी-कभी ही करनी चाहिए।

– एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाये। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दे। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करे इससे पीलापन समाप्त हो जायेगा। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व् मजबूत होते है।

– तेजपत्ता का इस्तमाल से भी दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है सूखा तेजपत्ता पीस कर पावडर बना ले। इसे रोज या दो दिन बाद भी मंजन करने से दांत चमकेंगे।

Post a Comment

0 Comments