
बरसात बीतने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जरा-सी लापरवाही सर्दी के मौसम में भी आपको डेंगू जैसी बीमारियों की चपेट में ला सकती है। आज हम आपको बता रहे है उन घूरेलू नुस्खों के बारे में जो मच्छरों को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकते हैं:….
1. लौंग के तेल की महक से मच्छर भागते हैं। इसलिए नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं। इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे। तेल का यह मिश्रण ओडोमॉस की तरह काम करता है।
2. गेंदे के फूलों से घर महक उठता है। इसके पौधे अपने घर में लगाएं। गेंदे के फूलों की खुशबू से मच्छरों को भगाने में भी मदद मिलती है। यानी घर आपका घर सुगंध से भरा रहेगा और मच्छर भी नहीं आएंगे।
3. मच्छरों से बचने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर की एक टिकिया जलाकर कमरे में रखें। इससे निकलने वाली सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं। यह नुस्खा सबसे बढ़िया और आसान है।
4. घरों में मच्छर को भगाने के लिए प्रयोग होने वाले लिक्विड के रिफिल में नींबू का रस डालकर यूज कर सकते हैं। इससे सभी मच्छर मर जाते हैं। यह प्रयोग सप्ताह में दो बार कर सकते हैं। आप चाहें तो नीलगिरी के तेल में नींबू का रस मिलाकर हाथ-पैर पर लगा सकते हैं।
5. नीम के पत्तों से घर में धुआं कर सकते हैं। सप्ताह में एक बार घर में आधा घंटे धुआं जरूर करें। इससे जहां सारे मच्छर मर जाएंगे, वहीं दूसरे कीड़े-मकोड़े भी भाग जाएंगे। अगर घर में किसी को सांस संबंधी समस्या हो, तो सावधानी बरतें। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
loading...
0 Comments