
भारत द्वारा एक बार फिर से चीन के 43 ऐप्स को बैन करने पर चीन भड़क गया है। जहां एक तरफ उसने भारत के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली तो वहीं भारत को ऐसा न करने की हिदायत भी दे दी है। चीन ने कहा कि हर बार राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर मार्केट से हमारे ऐप्स को प्रतिबंधित करना आखिर कहां तक उचित है और तो और चीन ने भारत को इसे सुधारने की हिदायत भी दी है। बता दें कि भारत अब तक चार मर्तबा उसके ऐप्स को प्रतिंबधित कर चुका है। हर बार भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर यह कदम उठाया है।
43 ऐप्स को किए थे बैन
यहां पर हम आपको बताते चले कि गत 24 नवंबर को भारत सरकार ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए उसके 43 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था। इमसें से कई ऐप्स अलीबाबा ग्रुप के थे। बता दें कि इससे पहले भी जब भारत ने चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक किया था तो उस वक्त भी कई ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया था, जो अलीबाबा ग्रुप से थे। भारत सरकार के इस कदम पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियान ने कहा कि जुलाई से लेकर अब तक भारत सरकार ने हमारे कई ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है। जिनका असल में चीन से कोई लेना देना नहीं है। इतना ही नहीं, चीनी ने भारत के इस कदम को डब्लूटीओ के नियमों के खिलाफ बताया है।
भारत सरकार ने यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69A के तहत जारी किया था। आधिकारिक प्रेस रिलिज के मुताबिक, यह कदम इनके अवैध गतिविधियो में शामिल होने की वजह से उठाया गया है। भारत ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और अखंडता को मद्देनजर रखते हुए उठाया है। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
loading...
0 Comments