
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। देश में लगातार नए स्ट्रेन वाले कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित छह मरीज भारत में भी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग ब्रिटेन से ही लौटे थे। फिलहाल सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है। भारत में नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बेंगलुरू के NIMHANS में ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया, जिनमें कोरोना का ये नया स्ट्रेन मिला है। इसके अलावा सेंटर फॉर सैल्यूलर ऐंड मोलोकूलर बायोलॉजी, हैदराबाद में दो लोगों का सैंपल लिया गया, जो कि इस नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति का सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में लिया गया, जहां वो शख्स इस स्ट्रेन से संक्रमित मिला।
सभी लोगों को किया गया आइसोलेट
मंत्रालय ने आगे बताया कि इन सभी लोगों को अगल-अलग आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि कोरोना के इस नए स्ट्रेन के मामले ब्रिटेन में लगातार मिल रहे हैं, जिसके बाद भारत सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। भारत के अलावा दुनियाभर के तमाम देशों ने भी इस नए स्ट्रेन से बचने के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। हालांकि भारत में अब नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।
70 फीसदी तक अधिक प्रभावशाली नया स्ट्रेन
बताया जा रहा है कि कोरोना का नया स्ट्रेन 70 फीसदी तक अधिक प्रभावशाली है। साथ ही ये तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जिस वजह से इसे सुपर स्प्रेडर कहा जा रहा है। कोरोना के इस नए स्ट्रेन के बाद लोगों में डर देखा जा रहा है। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- यहाँ महिलाएं गुप्तांग में दबाती है तंबाकू, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
- OMG ससुर को लग गई बहू से संबंध बनाने की लत, बेटे को तब लगी भनक जब…
- बेटी को तांत्रिक के पास छोड देती थी मां, हैवान लूटने लगा इज्जत, फिर…
loading...
0 Comments