
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक सौतेली मां पर अपने 9 वर्षीय मासूम को गर्म तवे पर खड़ा करने का आरोप लगा है। इस दौरान बच्चे का दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों सोशल मीडिया पर 9 वर्षीय मासूम का झुलसे हुए पैरों वाला फोटो वायरल हुआ था। मालूम पड़ा कि ये बच्चा बुलढाणा ज़िले के जवलाबाजर का रहने वाला है। मासूम के पैर के तलवों पर पट्टी बंधी हुई देखी जा सकती है। लोगों के मुताबिक ये बच्चा अपनी सौतेली मां के साथ रहता है। किसी बात से नाराज होकर उसकी सौतेली मां ने उसे गर्म तवे पर खड़ा कर दिया। जिससे उसके दोनों पैर झुलस गये।
जब इस घटना की जानकारी बच्चे के मामा को हुई तो उसने 26 दिसंबर को बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक कम्पलेंन दर्ज करा दी।जिसमें उसकी सौतेली पर आरोप लगाया कि उसके भांजे को उसने गर्म तवे पर खड़ा किया, जिसके कारण उसके पैर झुलस गए और पिछले कुछ दिनों से उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैरों के तलवे बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी वह चल फिर नहीं सकता। वहीं, पुलिस ने पीड़ित बच्चे के मामा की शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- यहाँ महिलाएं गुप्तांग में दबाती है तंबाकू, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
- OMG ससुर को लग गई बहू से संबंध बनाने की लत, बेटे को तब लगी भनक जब…
- बेटी को तांत्रिक के पास छोड देती थी मां, हैवान लूटने लगा इज्जत, फिर…
- गन्ने के खेत में बुलाया प्रेमी, किया ऐसा हाल मारने लगा चीखे
loading...
0 Comments