
मधेपुरा। पैसे व विलासिता की चाहत में लड़कियां भटक रही है। कम उम्र में ही गलत काम में संलिप्त हो रही है। यहीं कारण है कि मधेपुरा में देहव्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। इस धंधे में एक रैकेट काम कर रहा है जो लड़कियों को सब्ज बाग दिखाकर ऐसे कार्य के लिए प्रेरित करता है। दो दिन पहले शहर स्थित नील एंड फैमिली होटल से आपत्तिजनक स्थिति में सात युवती पकड़ी गई थी। युवतियों से पूछताछ के दौरान कई राज खुले हैं। सभी पैसे की लालच में इस प्रकार के धंधे में आई थी। सारा काम फोन से होता था। राशि तय होने के बाद उन्हें खबर दी जाती थी। यहीं नहीं अन्य शहरों से भी लडिय़ों को लाया जाता है। मालूम हो कि इससे पहले भी अन्य होटलों से लड़कियां बरामद हो चुकी है। एक ब्यूटी पार्लर से भी लड़की बरामद की गई थी। जहां ब्यूटी पार्लर के मालिक व उनकी पत्नी लड़की को डरा-धमकाकर देह व्यापार कराती थी।
एक साल से होटल में हो रहा था देह व्यापार
होटल में छापामारी के बाद मुहल्लेवासियों ने बैठक कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि होटल में इस प्रकार का कार्य एक साल से हो रहा था। कई बार प्रशासन को भी सूचना दी गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इस मार्ग से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो गया था। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।
आधा दर्जन मामला आ चुका है सामने
शहर में देह व्यापार के कई मामआ सामने आ चुका है। इससे पहले भी कई बार छापामारी के दौरान कई होटलों से लड़कियां पकड़ा गया है। शहर के एक ब्यूटी पार्लर में ही छापामारी के दौरान दो लड़की संदिग्ध अवस्था में पकड़ी जा चुकी है। इसमें मामला दर्ज हुआ था। इसी प्रकार पिछले दिनों एक होटल में कुमारखंड की एक लड़की छापामारी के दौरान पकड़ी गई थी। इसके अलावा शहर के अन्य होटलों में भी छापामारी के दौरान लड़की पकड़ी जा चुकी है। करीब आधा दर्जन मामला सामने आ चुका है।
बंगाल व सिलीगुड़ी में फैला है एजेंट
सैक्स रैकेट का जाल शहर में इस कदर फैला हुआ है कि एजेंट बंगाल, सिलीगुड़ी सहित अन्य शहरों से लड़की को यहां बहला-फुसलाकर लाया जाता है। यहीं नहीं कई लड़कियों को तो रोजगार दिलाने के बहाने यहां लाया जाता है। उसके बाद उन्हें देह व्यापार में लगा दिया जाता है। एजेंट पुलिस के नजरों से बचकर कार्य करता है।
आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
loading...
0 Comments