
परिजनों की इच्छा के बगैर जालंधर की लड़की ने फगवाड़ा के लड़के से लव मैरिज कर ली। करीब महीने बाद ही दोनों के परिवार ने शादी को सहमती दे दी। इसके बाद लड़की ससुराल गई तो पति ने दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया और साल बाद ही लड़की को घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत मिली तो पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में ससुराल के दूसरे सदस्यों पर लगे आरोपों की केस दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी।
होशियापुर में की थी लव मैरिज
अड्डा बस्ती बावा खेल में गुरुद्वारा साहिब नानक दरबार के नजदीक रहने वाली मोनिका ने बताया कि 1 जुलाई 2018 को उसकी शादी होशियारपुर के गुरूद्वारा साहिब माहिलपुर में फगवाड़ा के रोबिन सहोता से हुई थी। मोनिका व रोबिन की यह लव मैरिज थी। जिसमें दोनों के परिवारों की सहमती नहीं थी। हालांकि एक महीने बाद उनके परिवार के सदस्यों ने शादी को रजामंदी दे दी। जिसके बाद वह ससुराल चली गई।
एक लाख मांगे तो मां ने उधार मांगकर दिए 50 हजार
मोनिका के मुताबिक इसके कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसे मायके से एक लाख रुपए लाने को कहा गया। मायके वालों को पता चला तो बेटी की शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए उसने रिश्तेदारों से 50 हजार रुपए उधार लिए और ससुराल वालों को दे दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे रुपयों की मांग को लेकर परेशान करते रहे।
स्क्रीन टूटी तो पत्नी को कहा, मायके वालों से लाए नया मोबाइल
मोनिका के मुताबिक इसी दौरान उसके पति रोबिन सहोता के मोबाइल की स्क्रीन टूट गई। वह कहने लगा कि अपने माता-पिता से नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे लेकर आए। मायके वालों की स्थिति देख कर उसने इन्कार कर दिया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। इसके बाद उसने उनकी मांग पूरी करते हुए अपने पति व ससुर को नया मोबाइल खरीदकर दिया।
घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं, दोस्तों व रिश्तेदारों से बात करने पर भी पाबंदी
मोनिका के मुताबिक उसका पति व ससुराल वाले उसे घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं देते थे। यही नहीं, उसे अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से मोबाइल पर बात तक नहीं करने दी जाती। पति रोबिन ने कई बार उसे अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के आगे जलील भी किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। जुलाई 2019 से वह अपने मायके में रह रही है।
पति ने आरोप नकारे, माेनिका पर ससुराल न आने का आरोप
जब पुलिस ने पति रोबिन सहोता को बुलाया तो मोनिका के माता-पिता शादी के खिलाफ थे। जिस वजह से उन्होंने होशियारपुर में शादी की। शादी के 11 महीने बाद उसने मोनिका को मायके भेज दिया। जब वह एक महीने बाद लेने आया तो उसने ससुराल आने से इन्कार कर दिया और झगड़ा किया।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- बढ़ती जा रही है महिलाओं दवारा प्राइवेट पार्ट में तंबाकू रखने की घटना, जानिए क्यों करती हैं ऐसा
- बहु ने ससुर के प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा कि चली गई उसकी जान
- प्याज खाने के बाद रात में करें ये काम, हो जाएंगे….
loading...
0 Comments