
कुछ ही दिन पहले हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से अगवा कर एक विवाहिता संग रेप किए जाने का मामला सामने आया है।करनाल। कुछ ही दिन पहले हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से अगवा कर एक विवाहिता संग रेप किए जाने का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें - चोरी हुआ मोबाइल ढूंढे इस गज़ब की ट्रिक से
विवाहिता घरौंडा में मौजूद टोल प्लाजा पर बने शौचालय में गई हुई थी। उसका पति शौचालय से कुछ दूरी पर खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। औरत जैसे ही शौचालय में पहुंची तो वहां पहले से ही दो लोग उपस्थित थे। औरत को अकेला पाकर दोनों ने चाकू की नोक पर उसे अगवा कर लिया। शौचालय से कुछ दूरी पर कुटेल फ्लाइओवर के पास ले जाकर आरोपियों ने उससे बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। औरत का पति उसके शौचालय से लौटने की प्रतीक्षा ही करता रह गया।
लुधियाना की निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति संग बीते रविवार रात दिल्ली से घर वापस आ रही थी। रात 12 बजे वो अपने पति संग बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस से उतरी। इस दौरान वो टोल पर बने शौचालय में गई, जहाँ 2 लोग पहले से ही खड़े हुए थे। वो शौचालय में गई तो दोनों ने उस पर चाकू लगा दिया एवं उसे जबरदस्ती टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के नजदीक ले गए एवं उससे रेप किया। पुलिस की माने तो, मामले की जांच जारी है। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।
loading...
0 Comments