
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान ख़ान की शादी का इंतज़ार उनके फैंस को ना जाने कब से है। मगर, सलमान हैं कि मानते नहीं। 27 दिसम्बर को उम्र का 54वां पड़ाव छू रहे सलमान की निजी ज़िंदगी ऐसी कहानियों से भरी पड़ी है, जिनमें उनके अफेयर्स की लम्बी लिस्ट बतायी जाती है। इस लिस्ट में दो नाम ऐसे भी हैं, जिनसे उनका रिश्ता क़रीब-क़रीब शादी की मंज़िल तक पहुंच गया था, मगर किस्मत को कुछ और मंजूर था।
संगीता बिजलानी के बारे में तो तक़रीबन सभी जानते हैं, जिनके साथ सलमान की शादी की तारीख़ भी पक्की हो गयी थी, मगर कम लोग ही जानते होंगे कि इससे पहले भी सलमान की शादी होते-होते रह गयी थी। बॉलीवुड प्रोड्यूसर और इंटीरियर डेकोरेटर संजुक्ता नंदी की नई किताब खानटास्टिक में इस क़िस्से को विस्तार से बताया गया है। इस किताब के मुताबिक सलमान ने पहली बार 19 साल की उम्र में अपना दिल खोया था। दिल चुराने वाली थीं लीजेंडरी एक्टर अशोक कुमार की पोती और वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानू की भतीजी शाहीन जाफरी। यहां बताते चलें कि कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शाहीन की भतीजी हैं।
शाहीन और सलमान की मुलाक़ात कियारा की मॉम ने ही करवायी थी। खानटास्टिक में बताया गया है कि सलमान और शाहीन की शादी होने ही वाली थी, मगर तब तक मिस इंडिया 1980 और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की एंट्री सलमान की ज़िंदगी में हो चुकी थी, जिसके चलते वो रिश्ता टूट गया। संगीता और सलमान 1988 में एक पार्टी में मिले थे।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- बढ़ती जा रही है महिलाओं दवारा प्राइवेट पार्ट में तंबाकू रखने की घटना, जानिए क्यों करती हैं ऐसा
- बहु ने ससुर के प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा कि चली गई उसकी जान
- प्याज खाने के बाद रात में करें ये काम, हो जाएंगे….
loading...
0 Comments