
जब भी हमें कोई बीमारी अपना शिकार बनाती है, तो हम डॉक्टर के पास जाकर उसका इलाज कराते हैं और कई दवाओं का सेवन भी करते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज यानी मधुमेह की। इसमें कई प्रकार की दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना पड़ता है, नहीं तो आपकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है। लेकिन किसी भी बीमारी में दवाइयों के साथ-साथ आपके खानपान पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। आपको क्या चीजें खानी चाहिए, और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अंगूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल होता है। कुछ अंगूर खाने में मीठे होते हैं तो कुछ खट्टे भी होते हैं। लेकिन अगर डायबिटीज का मरीज ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करता है, तो ये उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक कप अंगूर खाता है, तो इससे उसके शरीर में 23 ग्राम तक शुगर जाती है। ऐसे में सोचिए कि अगर डायबिटीज का मरीज इन अंगूरों का अत्यधिक मात्रा में सेवन करता है, तो कितनी शुगर उसके शरीर में जा सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही अंगूर खाने चाहिए।
अगर आपको पतले से मोटा होना हो या फिर आप जिम करते हैं या फिर आप सुबह दौड़ते हैं। ऐसे सभी लोगों को आपने केले का सेवन करते हुए जरूर देखा होगा। इन लोगों के लिए केला काफी फायदेमंद होता है और शरीर को कई लाभ भी देता है। केला एनर्जी देने का काम भी करता है, क्योंकि ये हमारे शुगर लेवल को तुरंत बढाता है और शरीर को बूस्ट कर देता है। जहां केले की ये क्वालिटी आम लोगों के सही होती है, तो वहीं डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ये सही नहीं है क्योंकि अगर वो केले का सेवन करते हैं तो उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
हम रात को खाना खाने के बाद या फिर दिन में भी कई फलों का सेवन करते हैं। लेकिन बात जब आम की आती है, तो फिर बाकी सभी फलों को छोड़कर लोग इसका सेवन करना काफी अच्छा मानते हैं। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है और गर्मियों में लोग इसे खाते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी पीते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए आम खाना फायदा नहीं देता है। एक आम में लगभग 45 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में आम का सेवन करना डायबिटीज वाले मरीज को फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- बाबा रामदेव की पत्नी बनना चाहती है यह सुंदर अभिनेत्री, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे
- बढ़ती जा रही है महिलाओं दवारा प्राइवेट पार्ट में तंबाकू रखने की घटना, जानिए क्यों करती हैं ऐसा
loading...
0 Comments