
कचरा बीनने के बहाने रैकी कर चाेरी करने वाले मौसेरे भाई-बहन दीपू और पूजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चाेरी किया हुआ 50 हजार का वायर भी बरामद कर लिया है, जाे इन्हाेंने बेचने के लिए दाे फीट गहरे गड्ढे में छुपा रखा था।
एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि 19 साल का दीपू पुत्र पप्पू अजमेर का और उसकी मौसेरी बहन 19 वर्षीय पूजा उर्फ दिव्या उर्फ गुंडिया पत्नी राहुल हरियाणा की निवासी है। दीपू अपने परिवार के साथ कच्ची बस्ती स्थित झुग्गी झाैपड़ी में रहता है ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पूजा एक महीने पहले ही अपने ससुराल हरियाणा से यहां आई थी। आठ जनवरी काे धाेद राेड निवासी दिनेश कुमार ने रिपाेर्ट दी थी कि बजाज राेड पर उसके निर्माणाधीन शाेरूम का काम चल रहा है। वहां से 50 हजार रुपए के वायर चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर कचरा बीनने वाले हाे सकते हैं।
इनमें एक व्यक्ति लंगड़ाकर चल रहा था। जांच पड़ताल कर चाेरी करने वाले दीपू और पूजा काे पकड़ लिया। जबकि घटना के दाैरान इनके साथ माैजूद एक महिला और एक पुरुष फरार हाे जाने से उनका पता नहीं लग पाया। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आराेपी दीपू और पूजा काे जेल भिजवा दिया गया है। पूजा के छह महीने का बच्चा है, उसकाे भी अपनी मां पूजा के साथ जेल में रहना हाेगा। आरोपी वायर काे जलाकर इसमें से काॅपर निकालकर किसी कबाड़ी काे बेचने वाले थे।
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- बढ़ती जा रही है महिलाओं दवारा प्राइवेट पार्ट में तंबाकू रखने की घटना, जानिए क्यों करती हैं ऐसा
- बहु ने ससुर के प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा कि चली गई उसकी जान
- प्याज खाने के बाद रात में करें ये काम, हो जाएंगे….
loading...
0 Comments