---Third party advertisement---

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस में माँ को भी मात देती है नन्ही मालती, देखें

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस में माँ को भी मात देती है नन्ही मालती, देखें

बॉलीवुड की देसी गर्ल लाखों दिलों की जान हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है और लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को निक जोनस के साथ शादी कर ली।

उनकी शादी करने से उनके फैंस का दिल टूट गया, लेकिन उनके फैंस उनकी शादी से खुश भी हुए। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है।

इस साल प्रियंका चोपड़ा मां बनी और सेरोगेसी के जरिए उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने इस नन्ही परी का दुनिया में वेलकम किया और अपनी बच्ची का नाम मालती निक जोनस रखा। प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। लेकिन निक और प्रियंका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की रूटीन के किस्से जरूर शेयर करते रहते हैं।
प्रियंका ने दिखाया अपनी बेटी की पहली तस्वीर


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मालती और अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें अपनी बेटी को हवा में उछालती नज़र आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर भी है जिसमें मालती, प्रियंका की गोद में बैठी है और दोनों ही बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए क्या इसमें लिखा माई होल हार्ड।

इस तस्वीर को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब सारे कमेंट की और प्यार भी लुटाया। इससे पहले भी कई बार प्रियंका ने अपने वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किए हैं।

Post a Comment

0 Comments