---Third party advertisement---

डायरेक्टर क्यों करवाते थे जीनत अमान से बार-बार नहाने के सीन, एक्ट्रेस ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा



Zeenat Aman: बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था,जब महिलाओं का इंडस्ट्री में काम करना गलत माना जाता था। लेकिन वक्त बदला और महिलाएं भी फिल्मों का हिस्सा बनने लगीं। वे फिल्मों में नजर जरूर आती थी लेकिन उनका हर तरह का रोल सूट या साड़ी में ही सीमित होता था।

तब जीनत अमान (Zeenat Aman) ने इन जंजीरों को तोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री में बोल्डनेस की नई परिभाषा लिखी। 70-80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपने डांस और हुस्न का जलवा दिखाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई,जिसके लिए वो आज भी जानी जाती हैं। चलिए आपको बताते हैं जीनत की लाइफ का एक ऐसा किस्सा जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते हों।

जीनत की फिल्मों में क्यों होते थे नहाने के सीन
जीनत अमान (Zeenat Aman) एक बार कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। तब उन्होंने अपनी फिल्मों में समुंदर में नहलवाने की वजह के बारे में मजेदार कहानी बताई। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स उन्हें क्यों समुंदर में नहलवाते थे। दरअसल जब कपिल शर्मा ने उनके गाने समुंदर में नहाके और भी नमकीन हो गई हो के बारे में पूछा तो जीनत ने बताया कि उन्हें नहलवाया ही इसलिए जाता था क्योंकि उसके बाद प्रोड्यूसर के घरों में पैसों की बारिश हो जाती थी।

एक नहीं कई गानों में नहाई Zeenat Aman

जीनत अमान (Zeenat Aman) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं,जिनकी कई फिल्मों में उन्हें नहाते हुए दिखाने के स्पेशल सीन हुआ करते थे। जैसे पुकार फिल्म में समुंदर में नहाके और भी नमकीन हो गई हो, अजनबी फिल्म में भीगी-भीगी रातों में,रोटी कपड़ा और मकान में हाय-हाय ये मजबूरी और सत्यम शिवम सुंदरम के भोर भए पनघट पे में तो उन्हें ट्रांसपैरेंट साड़ी में झरने के नीचे नहाते दिखाय गया था। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था और ये आरोप तक लगा दिया गया था कि जीनत ने फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाई है। हालांकि,फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Zeenat Aman ऐसे बनी सत्यम शिवम सुंदरम का हिस्सा

जीनत अमान (Zeenat Aman) ने ये भी बताया कि वो सत्यम शिवम सुंदरम की रूपा कैसे बनीं। जीनत ने बताया कि वो राज कपूर की फिल्म वकील बाबू में उनके साथ काम कर रही थीं। तभी उन्हें पता चला कि राज कपूर अपनी अगली फिल्म के लिए रूपा ढूंढ रहे है। जीनत ने कहा कि वो राज जी के साथ काम करना चाहती थीं। इसलिए वो एक दिन राज जी के सामने रूपा जैसे कपड़े पहनकर पहुंच गई। जीनत का जुनून देखकर राज कपूर ने उन्हें पहली ही नजर में बतौर रूपा फिल्म के लिए कास्ट कर लिया।

Post a Comment

0 Comments