इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले मृतिका ने अपने हाथों पर मराठी से एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसके आधार पर पुलिस ने पति और उसकी एक महिला मित्र को गिरफ्तार किया है।
इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया गया की तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कविता पाटिल द्वारा फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की गई थी। मृतक महिला के हाथ में मराठी में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक महिला का पति पंकज पाटिल और उसकी महिला मित्र मारपीट करते हैं।
तमाम तरह की बातें भी लिखी हुई थी, उसी के आधार पर पुलिस ने पति और महिला मित्र के खिलाफ हत्या के लिए उकसाना संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी भी कर ली है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments