---Third party advertisement---

मक्का पिसवाने गई महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद फोड़ी आंख

 मक्का पिसवाने गई महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद फोड़ी आंख
कहते है कि महिला का सबसे कीमती आभुषण उसकी आबरू होती है। इसके लिए महिलाएं जान भी दे देती है। लेकिन आज के समय में इंसान हैवान बन गए है। जिसके चलते महिला उसने सामने बेबस हो जाती है और वो अपनी आबरू खो बेठती है।

कुछ समय पहले हैदराबाद से मामला सामने आया था कि एक जानवरो की डॉक्टर को मदद के बहाने चार लोगों ने उसकी इज्जत के साथ खेला, लेकिन वो कुछ नहीं कर पाई. इतना ही नहीं उन चारो हैवानों ने लड़की को जिंदा ही जला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में हर घंटे में चार बलात्कार होते हैं। देश में आए दिन सामने आ रहे दुष्कर्म,मर्डर, गैंगरेप के मामलों ने लोगों को हिला के रख दिया है।

हालांकि प्रशासन भी इन्हें रोकने कि कोशिश करता है लेकिन अपराधी ऐसे मामलों को अंजाम दे ही देते है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आय़ा है।

हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर आटा पिसवाने गई महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया और मारपीट की।मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि 35 साल की महिला मक्के का आटा पिसवाने गई थी।

जहां पर चक्की वाले ने महिला के साथ ये जघ्नय अपराध किया। इतना ही नहीं उसको अधमरा कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी एक आंख फूट गई है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी है।

Post a Comment

0 Comments