---Third party advertisement---

राशिफल 2 अगस्त 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

राशिफल 2 अगस्त 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि व दिन रविवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

2. वृषभ राशि :- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने के बीच नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

3. मिथुन राशि :- घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के बीच आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। अपने काम करने के तरीकों को बदले।

4. कर्क राशि :- दिन उपयुक्त है। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के साथ ही आजीविका में भी वृद्धि होगी। दूसरो के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, लेकिन आज आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा।

5. सिंह राशि :- आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

6. कन्या राशि :- निजी जीवन में व्यस्तता के बीच क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं देने से नुकसान की संभावना के बीच समय पर सम्भल जाएं। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

7. तुला राशि :- अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

8. वृश्चिक राशि :- आज खुशखबरी मिलने का दिन है। व्यस्त रहे मस्त रहे। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ने की संभावना है। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं, लेकिन अपने दुःख को छुपा रहे हैं।

9. धनु राशि :- आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

10. मकर राशि :-
 अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ने के साथ ही बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

11. कुम्भ राशि :- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में लाभप्रद योग बन रहे हैं।

12. मीन राशि :- नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यकता के बीच आज समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments