---Third party advertisement---

पूजा से जोया बनी मह‍िला ने पत‍ि के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाई



यूपी में वाराणसी में भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी क्षेत्र में शनिवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मॉडलिंग के लिए मुंबई जाना चाहती थी। इस बात पर पति से उसका विवाद हो और इसके बाद उसने जान दे दी। वहीं पड़ोसियों ने बताया आफताब दारू पीकर अक्सर मारपीट करता था जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

महिला की पहचान जोया सिद्दीकी के रूप में हुई है। पति आफताब सिद्दीकी ने बताया कि पत्नी अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकली। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पत्नी का शव झूल रहा था। इस पर पुलिस को जानकारी दी। महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है।

लखनऊ का रहने वाला है आफताब

लड़की के पिता शिवकुमार ने बताया कि आफताब की दाल मंडी के आस पास दुकान है। मेरी बेटी पढ़ने जाती थी उसी समय इन दोनों के बीच संबंध बना था। बात बहुत आगे तक बढ़ गई तो हम लोगों ने उसकी खुशी के लिए बाद में रजामंदी शादी कर कर दी गई। लड़का मूलतः लखनऊ का रहने वाला है। जबसे उसकी सास रहने आई तभी से विवाद दोनों के बीच बढ़ गया था। नौबत यहां तक आ गई। लड़के के परिवार के बारे में हम लोगों को बहुत पता नहीं है।


पूजा की मां का आरोप- दोनों के बीच विवाद की जड़ उसकी सास ही थी

मां किरण ने बताया पूजा ने अपने मन से दूसरे धर्म में शादी की थी। दोनों में बहुत प्रेम था। आफताब की मां कुछ सालों पहले साथ रहने लगी। उसी के कहने पर उसका पति उसको टार्चर करने लगा था। पहले ये लोग सिगरा में रहते थे। बाद में गैबी पर किराए के मकान पर रहने चले आए। दोनों के विवाद की जड़ उसकी सास थी।

मार्च में अपने एक परिचित के यहां एक्टिंग सीखने मुंबई गई थी पूजा

पूजा बीते मार्च महीने में मुंबई अपने परिचित मित्र ईशान सिंह के पास एक्टिंग सीखने गई थी। कोरोना काल शुरू होने के बाद वह जून महीने में अपने घर वापस आ गई थी। पति से कुछ दिनों बाद मुंबई दोबारा जाने के लिए जिद करने लगी तो उसका पति शराब पीकर उसे मारने-पीटने लगा। परिजनों के अनुसार पूजा की एक्टिंग करने की बात ससुराल वालों को बुरी लगती थी।

Post a Comment

0 Comments