
बर्फीली पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ा दी है। दिसंबर का दूसरा हफ्ता चल रहा है। तीसरे हफ्ते तक इसके अपने रंग में आने के आसार हैं। कई जिलों में भारी ठंड तो कहीं सघन कोहरे की वजह से रविवार को बिहार के जनजीवन पर असर पड़ा। 12 जिलों का पारा दस डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे नीचे आ गया है। गया में सर्वाधिक धुंध के कारण सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, जिसका यातायात पर असर पड़ा।
राज्य में पूसा में सबसे ज्यादा ठंड महसूस हुई। यहां राज्यभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारे में सबसे ज्यादा कमी कटिहार में आई है। यहां शनिवार के मुकाबले रविवार को पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आ गया है।
मौसमविदों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से उत्तरी-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से सूबे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। कई शहरों के न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में छह से सात डिग्री तक पारा नीचे आया है।
24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, 10 पर आया
पटना का न्यूनतम तापमान शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री था। पिछले 24 घंटे में दो डिग्री पारे में गिरावट का असर लोगों की दिनचर्या पर पडा़ है।
एक-दो दिन में धुंध की स्थिति बनेगी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र सतह से 0.9 किमी ऊपर तक बना है। जिसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटों के दौरान न्यूनतम पारे में एक से दे डिग्री की गिरावट के साथ प्रदेश में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। मौसम जानकारों की मानें तो प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पारे में गिरावट लगातार होने से धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि होती जाएगी। तापमान में गिरावट होने से किसानों को रबी फसलों की बुआई में लाभ मिलेगा।
कहां कितना गिरा पारा
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा अंतर कटिहार में आया है। यहां 6.3 डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आया है। अन्य जगहों में पूर्णिया में 4.3 डिग्री, अररिया में 2.7 डिग्री, सबौर में 4.5 डिग्री, बांका में 3.1 डिग्री, शेखपुरा 5.1 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय में 4.4 डिग्री, नालंदा में 3.5 डिग्री, गया में 2.7 डिग्री, औरंगाबाद में 3 डिग्री, सारण में 1.9 डिग्री, गोपालगंज में 1.9 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में तीन डिग्री, सीतामढ़ी 3.3 डिग्री, दरभंगा 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना- 24.2 10.0
गया- 23.5 8.6
भागलपुर- 24.8 12.2
पूर्णिया- 23.8 10.1
मुजफ्फरपुर- 23.2 12.9
पूसा- —- 7.5
कटिहार- 24.2 11.3 इन्हे भी जरूर पढ़ें
- बिहार से दिल्ली का सफर मात्र हो जायेगा 6 घंटे का, जानिए कब इन सड़को का निर्माण हो जायेगा पूरा
- 1 करोड की ड्रग्स के साथ पकडा गया ये बडा किसान नेता, नाम जानकर उड जायेंगे होश
- यहां महिलाएं मुंह की बजाय गुप्तांग में दबाती है तंबाकू, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
0 Comments