---Third party advertisement---

पटना में अगले साल तक बन कर तैयार हो जाएगा देश का सबसे बड़ा बापू टावर जाने कहाँ हो रहा निर्माण




बिहार की राजधानी पटना में देश का सबसे पहला बापू टावर का निर्माण तेजी गति से किया जा रहा है। इसका निरीक्षण खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण के दौरान मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, और सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित आनंद किशोर आदि उपस्थित थे। आपको बता दूं कि यह देश का अनोखा और देश का इस तरह का पहला सबसे बड़ा बापू टावर होगा।

खबर के अनुसार इस शानदार बापू टावर का निर्माण राजधानी पटना के गर्दनीबाग में किया जा रहा है, और इसे 2022 तक बनाकर तैयार कर लिया जाएगा निरीक्षण के दौरान सीएम से अधिकारियों ने टावर के बारे में विस्तृत जानकारी दी अधिकारियों ने सीएम को यह भी जानकारी दी कि इस शानदार बापू टावर का 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा आपको बता दूं कि इस परिसर में ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा आपको जानकारी के लिए बता दूँ की पटना के गर्दनीबाग स्टेडियम के पास बन रहा बापू टावर बापू के आदर्श की तरह ही ऊंचा होगा. इसे 120 फीट उंचा बनाया जा रहा है. महात्मा गांधी को समर्पित यह टावर और दूसरे टावर से बिलकुल अलग है. टावर में बापू के चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी स्मृतियों के दर्शन होंगे. साथ ही यहां उनसे जुड़े पूरे इतिहास की भी जानकारी होगी. इस टावर को एक एकड़ हिस्से में बनाया जा रहा है. जबकि पास ही पांच एकड़ जमीन में पार्क विकसित किए जा रहे हैं. इन्हे भी जरूर पढ़ें

Post a Comment

0 Comments