---Third party advertisement---

एमपी-बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा।


देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्य में बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आ गई है। उधर, दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रही है। असम, मेघालय जैसे राज्यों में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। उधर, बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।

Post a Comment

0 Comments