---Third party advertisement---

पटना, रांची समेत देशभर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक


अगर बैंक में कोई काम हैं तो आप इसी महीने में पूरा कर लें। क्यों की अगस्त महीने में पटना, रांची समेत देशभर में 13 दिन बैंक रहेंगे। इसके अलावे रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को भी बैंक में छुट्टी रहेगी।
इसलिए आप इस बात का ख्याल रखें।

भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस , रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण इस महीने में करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन के द्वारा पैसों की लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टी।

1 अगस्त 2022 : द्रुपका शे-जी त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

7 अगस्त 2022: रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

8 अगस्त 2022: मुहर्रम के कारण Jammu और Kashmir के बैंक रहेंगे।

9 अगस्त 2022 : मुहर्रम के कारण अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

11 अगस्त 2022: रक्षाबंधन के कारण पटना, रांची समेत देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

13 अगस्त 2022 : दूसरा शनिवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में छुट्टी रहेगी।

18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

21 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

28 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments