---Third party advertisement---

महीने के पहले दिन भीगा मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्य; आज भी भारी बारिश

 जुलाई का महीना शुरू होते ही देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हुई। मध्य प्रदेश के भोपाल, राजस्थान के सीकर, चुरू और अजमेर और महाराष्ट्र के मुंबई में झमाझम बादल बरसे।

भोपाल में तो दो घंटे की बारिश में 3.2 इंच पानी गिरा। इतनी बारिश पूरे जून में नहीं हुई, जितनी एक दिन में हो गई। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश में जुलाई में 94% से 106% के बीच औसत बारिश होने की संभावना है।

11 राज्यों में बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कहीं-कहीं मध्यम, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

दिल्ली में जुलाई की आधी बारिश एक दिन में हुई
दिल्ली में मानसून ने गुरुवार को दस्तक दी। गुरुवार सुबह 8.30 बजे से बारिश होनी शुरू हुई जो शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक होती रही। मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, इन 24 घंटों में दिल्ली में 117.2 मिमी बारिश हुई। दिल्ली में औसतन 210.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। यानी एक ही दिन में दिल्ली में जुलाई की आधी बारिश हो गई।

राजस्थान में चार दिन छाया रहेगा मानसून
प्रदेश में 8 दिन देर से पहुंचा मानसून तेजी पर है। शुक्रवार काे चूरू के राजगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर में सड़कें लबालब हाेने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिन पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। जयपुर में कुछ जगह भारी या अति भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में रविवार से बारिश में कमी आएगी।

बिहार में बारिश से खराब हुए हालात
मानसून के साथ बिहार में बाढ़ का कहर एक बार फिर दिखने लगा है। बिहार के सभी हिस्से में मानसून सक्रिय है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्से में 40 एमएम से अधिक बारिश हो रही है। जबकि, दक्षिण हिस्से में तीन से 30 एमएम तक बारिश हुई।

बीते 3 दिनों की बारिश ने पूरे महीने का कोटा पूरा कर लिया। एक से 27 जून तक राज्य में महज 99.5 MM बारिश हुई, जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम थी। संकेत सूखे का था, लेकिन बीते 72 घंटे की बारिश ने हालात बदल दिए।

Post a Comment

0 Comments