---Third party advertisement---

भागलपुर से देवघर, रांची के लिए शुरू होगी बस सेवा, जानें किराया



बिहार के भागलपुर से देवघर, रांची के लिए बस सेवा शुरू होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी डिपो को इस रूट पर बस के संचालन की परमिट दे दी हैं।
बहुत जल्द भागलपुर से रांची के बीच बस का परिचालन शुरू किया जायेगा।

बता दें की भगलपुर से यह बस सुबह 7:45 बजे खुलेगी और ढाकामोड़, हंसडीहा, देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रात 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं दूसरे दिन यह बस सुबह 5:45 बजे रांची से भागलपुर के लिए रवाना होगी और हजारीबाग, देवघर होते हुए शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी डिपो को बिहार के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट मिल गया है। जल्द ही बस का परिचालन शुरू किया जायेगा।

भागलपुर से देवघर, रांची के लिए बस सेवा होगी शुरू, जानें किराया?

भागलपुर से रांची का बस किराया 550 रुपये।

भागलपुर से देवघर का बस किराया 170 रुपये।

Post a Comment

0 Comments