![](https://livehindikhabar.com/wp-content/uploads/2021/06/37.jpg)
कुंभ
आप अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से सभी का दिल जीत लेंगे। इस सप्ताह आपका कोई विरोध नहीं करेगा। खुद के बारे में ज्यादा चिंता ना करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें।मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य अच्छा संगीत सुनें। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।आपके संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जमीन और घर से संबंधित कोई भी निर्णय लें वरना आपको गंभीर नुकसान हो सकता है।
धनु
आज धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी और सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार कर सकते हैं।
0 Comments