---Third party advertisement---

तो एक लहसुन करेगा कमाल, उपयोग करिए देखिए एक बार…

मनुष्य के शरीर की संरचना में काफी भिन्नता पाई जाती है। मानव शरीर के विभिन्न अंगों में कहीं ना कहीं आपको सामान्य रूप से शरीर के किसी भी हिस्से पर छोटे काले या भूरे रंग के उभरे हुए तिल अवश्य दिखाई देते है। जैसे कि माथे पर स्त्री सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बिंदी लगाई जाती है। ठीक उसी प्रकार बिंदी से भी छोटी तिल की संरचना होती है। इतना ही नहीं इनकी आकृति एक छोटे बिंदु मात्र की होती है, लेकिन ये तिल इतने भी सूक्ष्म नहीं होते कि हम समझ ना सके कि ये क्या है?

गौरतलब हो कि तिल व्यक्ति के सौंदर्य को बढ़ाने में भी सहायक है, जैसे कि विशेष रुप से होठों के आसपास के तिल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते है। परंतु कभी-कभी यह व्यक्ति को कुरूप भी बना देता है। जैसे कि चेहरे में बड़े-बड़े आकृति के उभरे हुए मस्से चेहरे की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का काम करते है।

स्वास्थ्य विज्ञान की बात करें तो, तिल बनने का एकमात्र कारण पिगमेंट मेलानिन होता है। जो व्यक्ति के शरीर में विभिन्न प्रकार के रंगों के लिए उत्तरदाई माना जाता है। चलिए अब हम जानते हैं, शरीर में एक बिंदु के रूप में दिखाई देने वाली संरचना के विषय में कुछ बेहद ही रोचक जानकारी जिसे जानकर आपको आश्चर्य होगा। उसके बाद जानेंगे कि कैसे एक घरेलू नुस्ख़े के माध्यम से अगर ये तिल या मस्से चेहरे की खूबसूरती के लिए समस्या बनें तो इन्हें हटा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments