---Third party advertisement---

तुनिषा की मौत से सदमे में मां, बोलीं- शीजान ने पहले रिलेशनशिप बनाया... फिर 3-4 महीने यूज किया

तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने शीजान को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। वीडियो में वह कहती हैं कि शीजान ने तुनिषा से रिेलेशन बनाकर धोखा दिया।

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। तुनिषा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। तुनिषा की मां ने पुलिस में शिकायत दी थी जिसके बाद एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया। शीजान को वसई कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच तुनिषा को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। शीजान से ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं और अपनी जान दे दी। अब तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने शीजान को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।





तुनिषा से शादी का किया वादा

वीडियो में देखा जा सकता है कि तुनिषा की मां सदमे में हैं। वह बोलने की हालत में नहीं दिख रही हैं। उनके चेहरे पर दर्द छलक रहा है। फिर भी वो हिम्मत के साथ बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। वीडियो में तुनिषा की मां शीजान के लिए कहती हैं कि वह दूसरी लड़की के साथ भी रिलेशन में रह चुका है। इसके बावजूद वह तुनिषा को शादी का वादा करता रहा।

शीजान पर धोखा देने का आरोप

वह कहती हैं, ‘मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया। उसने पहले रिलेशनशिप बनाया। शादी का वादा किया फिर तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया। उसका पहले किसी दूसरी लड़की से संबंध था उसके बावजूद उसने तुनिषा के साथ जुड़ा रहा। 3-4 महीने उसने तुनिषा का इस्तेमाल किया। बस मैं इतना कहना चाह रही हूं कि उसे सजा मिलनी चाहिए। उसे नहीं छोड़ना। मेरा बच्चा गया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।‘

मां ने सिंगल पेरेट बनकर पाला

बता दें कि तुनिषा के पिता का निधन पहले ही हो गया था। पिता के निधन के बाद मां ने ही तुनिषा की देखभाल की। तुनिषा ने पहले के इंटरव्यू में बताया था कि पिता के जाने से वह डिप्रेशन में थीं। उस वक्त उनकी मां ने उन्हें संभाला।

Post a Comment

0 Comments