![](https://www.hanumanbhakt.in/wp-content/uploads/2022/12/Untitled-design-2022-12-25T201409.186.png)
आप तो जानते ही होंगे कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि महाराज व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं।
मान्यता के अनुसार शनि महाराज जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है, आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। वहीं शनि की शुभ छाया से व्यक्ति को राजा की तरह उसके जीवन में सभी तरह के सुख और वैभव भी देते हैं। व्यक्ति के द्रारा कुछ कर्म करने पर शनिदेव हमेंशा प्रसन्न रहते है।
मेहनत करके जीवन गुजारा करने वाले लोगों पर
बता दें कि शनि महाराज कर्म के आधार पर फल देते है। वहीं सबसे धीरी चाल शनिदेव चलते है। शास्त्रों के अनुसार शनि महाराज उन लोगों को ज्यादा कष्ट नहीं देते, जो कि मेहनती होते है। महेनती करने वालों पर शनि की साढेसाती लगने के बाद भी शनि उन्हें कष्ट नहीं देते।
सफाई रखने वालों पर प्रसन्न रहते है शनिदेव
बता दें कि शनि महाराज उन लोगों को ज्यादा कष्ट नहीं देते…जो हमेशा अपने नाखून को साफ-सुथरा रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार जो लोग हमेशा अपने नाखूनों को दांतों से चबाते रहते हैं। उन पर शनि की अशुभ छाया हमेशा रहती हैं। इसलिए शनिदोष से बचने के लिए हमेशा अपने नाखूनों को साफ करते रहना चाहिए और कभी भी उसे चबाना नहीं चाहिए।
गरीबों की मदद करने वालों पर प्रसन्न रहते है शनिदेव
बता दें कि शनिदेव न्याय के देवता माने जाते है। मतलग जो लोग सच और न्याय का साथ देते है, उन पर शनि महाराज की कृपा बनी रहती है। वहीं जो लोग गरीबों और असहाय की दया देखते है, उन्हें कभी भी शनि की अशुभ छाया नहीं पडती।
इन तीन राशियों पर शनिदेव की होती है विशेष कृपा
1. तुला राशि
बता दें कि तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि है। इस राशि के इस राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
2. कुंभ राशि
इन राशि के जातकों पर शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। इस राशि के स्वामी भी शनि देव है इस कारण से भी शनि इस राशि पर हमेशा शुभ रहते हैं। इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व भी गरीबों और असहायों की मदद करना होता है। इस वजह से शनिदेव इस राशि पर प्रसन्न होते हैं।
3. मकर
बता दें कि शनि देव दो राशियों के स्वामी होते हैं एक कुंभ राशि और दूसरी मकर राशि। इस राशि के जातक पर भी शनि देव की कृपा बरसती है। जिस कारण से जीवन के हर तरह सुख को प्राप्त करते हैं। मकर राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इनका कोई भी कार्य किसी बाधा के बिना पूरा हो जाता है।
0 Comments