---Third party advertisement---

जादुई चीज से कम नहीं है घी और पानी का मिश्रण, इसे पीने से दूर हो जाती है कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या होने पर आप गुनगुने पानी और घी के मिश्रण का सेवन करें। इन्हें एक साथ खाने से कब्ज से निजात मिल जाती है और पेट एकदम साफ हो जाता है। दरअसल कई लोगों को खाना पचाने में दिक्कत होती है और कब्ज हो जाती है। कब्ज की समस्या को अगर समय रहते सही नहीं किया जाए। तो शरीर को अन्य रोग भी लग जाते हैं। इसलिए जब भी कब्ज की समस्या आपको हो तो आप घी और गुनगुने पानी का एक साथ सेवन कर लें।


इस वजह से होती है कब्ज की समस्या
शरीर में पानी की कमी हाेने पर कब्ज की परेशानी हाे जाती है। इसलिए जो लोग कम पानी पीते हैं, उनको अक्सर पेट में कब्ज की शिकायत रहती है। इसके अलावा जंक फूड, फास्ट फूड और अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से भी कब्ज हो जाती है। आप बिना किसी दवाई का सेवन किए इस समस्या से राहत पा सकता है। आयुर्वेदिक नुस्खे के तहत कब्ज होने पर घी और गुनगुने पानी का सेवन एक साथ करने से पेट को आराम मिलता है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से कब्ज दूर हो जाती है आपको ये ख़बरें भी पसंद आएँगी :-दरअसल घी शरीर में चिकनाई लाता है। जिससे आंताें में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता है। ऐसा होने से कब्ज सही हो जाती है। इसके अलावा घी के अंदर बायट्रिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जाे कि कब्ज काे दूर कर पाचन तंत्र काे मजबूत बनाता है।

Post a Comment

0 Comments