---Third party advertisement---

मकर संक्रांति से पहले 12 जनवरी से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुधदेव की कृपा से होंगे मालामाल

बुधदेव मकर संक्रांति से पहले 12 जनवरी हो उदित हो चुके हैं। बुध उदय का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। जानें क्या मकर संक्रांति से पहले आपका भी होगा भाग्योदय-

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का उदित या अस्त होने की घटना को काफी अहम माना गया है। जब बुध ग्रह उदित या अस्त होते हैं तो सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। अब 12 जनवरी 2023 को बुध ग्रह उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह का उदय धनु राशि में होगा। धनु राशि में बुध ग्रह के उदित होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु व बुध के बीच मित्रता का भाव है। जानें बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ फल-




1. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। बुध का उदय आपकी राशि के पंचम भाव में हो रहा है। इस दौरान आपकी लव लाइफ भी बेहतर रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

2. वृश्चिक राशि- बुध ग्रह के उदय से वृश्चिक राशि के जातकों को अपार सफलता मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। बुध उदय आपकी राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। इसे धन वाणी का भाव माना गया है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

3. मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय हासिल होगी। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होगा। इस अवधि में आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments