---Third party advertisement---

होली बाद देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों के भरेंगे खजाने और मिलेंगे नौकरी के नए प्रस्ताव

होली के बाद देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। गुरु गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन आएंगे। गोचर काल में इन राशियों को लाभ ही लाभ होगा।



 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। गुरु गोचर से मेष से लेकर मीन राशि तक प्रभावित होती है। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं। होली के बाद 22 अप्रैल 2023 को सुबह 03 बजकर 33 मिनट पर गुरु मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मेष राशि में प्रवेश करते समय वह अस्त अवस्था में होंगे। दरअसल गुरु ग्रह 28 मार्च को अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को उदित होंगे। गुरु गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। जानें गुरु राशि परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। गुरु गोचर मेष राशि के लग्न भाव में होगा। जिससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। गोचर काल की अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ बेहतर होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति नवम व छठवें भाव के स्वामी माने गए हैं। गुरु का गोचर आपकी राशि के दशम भाव में होगा। गुरु गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार में बड़ी सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छा अवसर मिलेगा। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। शत्रु स्वयं नतमस्तक होंगे।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु गोचर लाभकारी रहने वाला है। गुरु गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा। गुरु मीन राशि के दशम भाव के स्वामी माने गए हैं। गोचर काल में आपके संबंध मधुर होंगे। आर्थिक उन्नति करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments