---Third party advertisement---

अपने ऊपर लगे आरोपों को सुन सन्न रह जाएंगी प्रियंका, शालीन से दूरी बनाएगी मंडली

'वीकेंड का वार' एपिसोड में करण जौहर, प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाते हैं। करण और शिव मिलकर प्रियंका पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को सुन प्रियंका सन्न रह जाती हैं।



'बिग बॉस 16' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। घर में मौजूद हर सदस्य अब अपनी निगाहें 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी पर गड़ाए बैठा है। इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी को कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है। दरअसल, अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाता है कि शो के मौजूदा होस्ट करण जौहर, प्रियंका चाहर चौधरी को कठघरे में बुलाते हैं और उनकी दोस्ती पर सवाल उठाते हैं।

प्रियंका की दोस्ती पर सवाल उठाएंगे करण

प्रोमो में करण, प्रियंका से पूछते हैं कि इतने हफ्तों में घर में उनका एक भी सच्चा रिश्ता क्यों नहीं बन पाया है। करण कहते हैं, “आप अकेली ऐसी इंसान हैं, जिनका घर में कोई सच्चा दोस्त या रिश्ता नहीं है। आपके खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है तो आप उसे लताड़ देती हैं। आप एक लिस्ट के हिसाब से लोगों से दोस्ती करती हैं।" यह सुनने के बाद शिव ठाकरे भी कठघरे के पास आकर खड़े हो जाते हैं और सबके सामने कहते हैं, "प्रियंका को चाहिए कि उसका दोस्त बस उसकी हां में हां मिलाए।"

प्रियंका को लगा झटका

होस्ट करण और शिव की बातें सुनने के बाद प्रियंका सन्न रह जाती हैं। वह, कोर्ट रूम टास्क के दौरान उन पर लगाए गए आरोपों से असहमत दिखाई देती हैं। लेकिन, प्रोमो के मुताबिक करण उन्हें कुछ भी कहने का मौका तक नहीं देते हैं। वहीं, शो में ये भी दिखाया जाता है कि एक-दूसरे को रेट करने वाले टास्क में निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका के बीच बहस हो जाती है।

शालीन पर तंज कसेंगे शिव

वहीं दूसरी तरफ, शिव और शालीन भनोट भी तू-तू, मैं-मैं में पड़ जाती हैं। शिव, शालीन भनोट को उससे दूर रहने के लिए कहता हैं। इतना ही नहीं शिव, शालीन से दोयम दर्जे की रणनीति बंद करने के लिए कहते हैं। शिव, शालीन पर तंज कसते हुए कहते हैं, "ब्रो राजनीति करने से तुम्हारा ही खेल खराब होगा।"

Post a Comment

0 Comments