---Third party advertisement---

शादी से कुछ घंटे पहले ही कांड कर गया दूल्हा, पकड़ा गया रंगे हाथों तो बोला- संतुष्ट नहीं हूं दुल्हन से

दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन वालों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसर गया!

  T

बरेली: जिले के एक गांव में शादी से पहले दुल्हन के घर में सन्नाटा पसर गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बारात से पहले ही दूल्हा गायब हो गया। गायब होते ही दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। अंतत: दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन वालों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसर गया। जब इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसके भी होश फाख्ता हो गए। फाइनली मामल थाने तक जा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सभी बातें सामने आ गई।

 मामला बिलसांडा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक युवक की शादी बरेली जिले की युवती से तय हुई थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तय समय पर 1 फरवरी को शादी होनी थी। लेकिन इस बीच दूल्हे वालों ने जानकारी दी कि लड़का कहीं फरार हो गया है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इतना सुनते ही दुल्हन और दुल्हन के घर वालों के होश उड़ गए। बताया गया कि जब तिलक के लिए दूल्हे को बुलाया गया था, तो भी उसके चेहरे की खुशियां गायब थी।

दूल्हे के पिता ने थाने पहुंचकर पूरा माजरा बताया तो पुलिस भी चकरा गई। तुरंत उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। अंतिम लोकेशन बमरोली रोड पर मिली। पिता के संदेह पर पुलिस ने दूल्हे के तीन दोस्तों को अलग अलग गांव हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोस्तों ने जो बताया उसे सुन पुलिस भी हैरान हो गई। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि वह रिश्ते से संतुष्ट नहीं था। बिना मर्जी उसकी शादी तय की गईं। दोस्तों ने भी ऐसा ही बताया है।

Post a Comment

0 Comments