![](https://www.hanumanbhakt.in/wp-content/uploads/2021/05/hanuman-7.jpg)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।
ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि के लोगों की कुंडली में शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर पवन पुत्र हनुमान जी मेहरबान रहेंगे और जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं। इन राशि वालों को कई क्षेत्रों से अच्छा लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।
आइए जानते हैं किन राशियों पर पवन पुत्र हनुमान हुए मेहरबान
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-3.jpg)
कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर पवन पुत्र हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको ज्यादातर क्षेत्रों में उन्नति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर हासिल होंगे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-4.jpg)
सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में शुभ परिणाम हासिल होंगे। पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा से कार्य क्षेत्र में आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभदायक समझौते होंगे।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-7.jpg)
वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दायक रहेगा। पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा से निवेश संबंधित मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। मानसिक बोझ कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-8.jpg)
धनु राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयासों का उचित परिणाम हासिल होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। मित्रों की सहायता से आपको अपने किसी कार्य में अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-10.jpg)
कुंभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। हनुमान जी की कृपा से व्यापार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर पुराना कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। भविष्य को सुरक्षित बनाने में आप सफल हो सकते हैं।
आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18.jpg)
मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको नुकसान होने की आशंका है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा और आपका मन तकनीकी चीजों की और ज्यादा लगेगा।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-1.jpg)
वृषभ राशि वाले लोगों को बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-2.jpg)
मिथुन राशि वाले लोग कुछ उलझन में फंस सकते हैं। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा। कामकाज में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-5.jpg)
कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ सुधार करने की योजना बना सकते हैं। संतान की शिक्षा की चिंता लगी रहेगी। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। अगर आप विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेंगे तो आप सभी समस्या का हल निकाल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आमदनी बनी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-6.jpg)
तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-9.jpg)
मकर राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप कुछ नए नए प्रयास कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे।
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2018/05/horoscope-28-4-18-11.jpg)
मीन राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है।
0 Comments