---Third party advertisement---

जानलेवा हो सकती है पेशाब रोकने की आदत, एक इंसान सिर्फ इतनी देर रोक सकता है यूरिन



पेशाब (यूरिन) का आना बॉडी का शरीर से विषक्त पदार्थों को बाहर निकालने का तरीका होता है। कई बार ऐसी स्थिति भी बनती है कि हमे यूरिन रोकनी पड़ जाती है। ऐसे में क्या आप ने सोचा है कि आप कितनी देर तक अपनी यूरिन रोक सकते हैं? दरअसल ये चीज उम्र के हिसाब से भी तय होती है। हर उम्र के बंदे में यूरिन रोकने की अलग-अलग क्षमता होती है।
यूरिन रोकने से होती है कई समस्याएं




यूरिन को रोकने की आदत अच्छी नहीं होती है। ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। यूरिन को अधिक देर तक रोका जाए तो कई नुकसान होते हैं। इसमें पहला नुकसान यूरिन लीक होने का रहता है। वैसे तो ये समस्या अधिकतर उम्रदराज लोगों में होती है। अधिक समय यूरी रोकने से उन्हें आगे चलकर यूरिन लीकेज का सामना करना पड़ता है।
ब्‍लैडर और किडनी होते हैं कमजोर



यदि आप नियमित रूप से यूरिन रोकते हैं तो आपका ब्‍लैडर कमजोर पड़ जाता है। ये यूरीन लीकेज का मुख्य कारण होता है। इसके अलावा यूरिन को रोकने से किडनी को भी नुकसान पहुंचता है। दरअसल जब आप यूरिन रोकते हैं तो आपकी किडनी पर दबाव बढ़ता है। इससे आपको भविष्य में किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।
इन्फेक्शन का रहता है खतरा



यूरिन रोकने से यूटीआई (Urinary Tract Infection) होने का खतरा भी रहता है। यूटीआई की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। वै तो ये बीमारी कई कारणों से होती है, लेकिन सही समय पर यूरिन नहीं करना भी इसकी एक वजह है। जब हम अधिक देर तक यूरिन रोकते हैं तो बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिल जाता है। फिर ये बैक्टीरिया ब्लैडर के अंदर भी पहुंच सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments