---Third party advertisement---

घर के वास्तु दोष से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 जरूरी टिप्स, जीवन में आएंगी खुशहाली

 


Vastu Dosh: वास्तु शास्त्र में बताया गया है जब कोई व्यक्ति वास्तु के अनुसार अपने घर का निर्माण नहीं करवाता तो उसे इसका बुरा परिणाम झेलना पड़ता है। ऐसे में होता ये है कि घर बनवाने वाले घर के मुखिया के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य को अपने जीवन में इसके बुरे परिणामों से जूझना पड़ता है। सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। इसके लिए घर निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। वहीं, लापरवाही बरतने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इस स्थिति में आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य तनाव रहता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताया गए कुछ टिप्स के बारेमें जिससे जीवन में चल रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु दोष क्या है ?

दैनिक जीवन में वास्तु संबंधी कुछ भूल करते रहते हैं जिससे उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा वास्तु दोष आपके घर में निगेटिव एनर्जी को भी बढ़ता है। अगर आप जीवन में खूब मेहनत करते हैं लेकिन उसके अनुरूप सफलता नहीं मिलती तो इसका एक कारण आपके घर का वास्तुदोष भी हो सकता है। ऐसे लोग अपने दैनिक जीवन में वास्तु संबंधी कुछ भूल करते रहते हैं जिससे उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा वास्तु दोष आपके घर में निगेटिव एनर्जी को भी बढ़ता है।

रसोई घर ईशान कोण में ही होना चाहिए

आपके घर का रसोई घर ईशान कोण में ही होना चाहिए। इसके अलावा, रसोई घर के अंदर गैस चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहेगा।

मनी प्लांट लगाएं

वास्तु जानकारों की मानें तो घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सुख और शांति बनी रहती है। सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसके लिए घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाएं। इस दिशा को भंडार कोण भी कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो उत्तर दिशा अर्थ का प्रतीक होता है।

दीवारों पर माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं

घर के दीवारों पर धन की देवी माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। तस्वीर लगाते समय यह ध्यान रखे कि माता लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान हों। ऐसी तस्वीर घर में धन समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगाएं

अगर आपके घर को लोगों की बुरी नजर लग गई हैतो आप घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगा सकते हैं। ध्यान रखें, घोड़े के नाल का मुख नीचे की तरफ होना चाहिए। घर के बीचो-बीच या हॉल को हमेशा खाली रखने की कोशिश करें। जब हम बहुत सारे सामान को इस जगह पर रख देते हैं तो घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो जाती है। अगर आपके घर का मुखिया प्रत्येक दिन भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करता है तो घर में हमेशा सुख और शांति का वास रहता है।

Post a Comment

0 Comments