---Third party advertisement---

भिखारी को भी राजा बना सकता है मोर का पंख, घर में रखने से पहले जान लें जरुरी बातें, वरना बाद में होगा पछतावा


यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि मोर का पंख भगवान कृष्ण को सबसे अधिक प्रिय है। भगवान कृष्ण की वजह से ही मोर पंख की अपनी एक अलग विशेषता है। वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को लेकर कई सारी बातें कही गई है। आपको बता दें कि शास्त्रों में भी मोर के पंख को लेकर यह कहा गया है कि इसे घर में रखने से धन में वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में मोर पंख रखने से कई प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं, जिस वजह से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आता है। अगर आप भी अपने घर में मोर का पंख रखने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें अवश्य जान लें।

नकारात्मकता को दूर करता है मोर का पंख

बता दें कि अगर आप मोर पंख को अपने घर में गलत जगह पर रखते हैं तो यह आपको राजा से रंक भी बना सकता है, इसीलिए अपने घर में मोर पंख रखने से पहले कुछ जरूरी नियम अवश्य जान लीजिए। मोर पक्षी की बात करें तो इसके पंख को घर में रखने से यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को घर में लाता है। इतना ही नहीं यह आपको आर्थिक तंगी से भी उबारता है।

पूजा घर में नहीं रखे मोर पंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को कभी भी अपने घर में पूजा स्थल पर नहीं रखें। वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि मोर पंख को पूजा स्थल पर रखने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में आ जाती है। इतना ही नहीं मोर पंख को पूजा स्थल पर रखने से आपको पैसों की दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।

उत्तर पूर्व दिशा में भी नहीं रखे मोर पंख

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में उत्तर पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे घर में कंगाली आती है। मोर पंख को हमेशा अपने घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की राहु की दशा चल रही है तो उसे मोर पंख को अपने घर में सरस्वती माता की मूर्ति या चित्र के सामने रखना चाहिए। ऐसा करने से उसके भाग्य उदय होता है।

यहां रखे मोर का पंख

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो बता दें कि मोर का पंख इस दोष को खत्म करने में भी मदद करता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मोर पंख में सारे देवी देवताओं के नवग्रह का वास होता है। इसी वजह से अगर आप मोर पंख को अपने घर में सही स्थान पर रखेंगे तो यह आपको भिखारी से राजा बना देगा।

Post a Comment

0 Comments