![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/Your-paragraph-text-19.jpg)
Mukesh Ambani: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता। अंबानी परिवार आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वहीं मुकेश और नीता अंबानी खाने-पीने के भी बहुत बड़े शौकीन हैं। बड़े-बड़े 5 स्टार होटल और रेस्तरा के फेमस डिश और क्यूजीन के बजाए मुकेश अंबानी को खाने में बहुत ही साधारण स्ट्रीट फूड और घर का बना हुआ खाना पसंद है। जहां अमीर लोग लग्जरी खाने में विदेशी और नॉनवेज खाते हैं वहीं ये अंबानी परिवार शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको मुकेश अंबानी के पसंदीदा खाने के बारे में बताएंगे।
1. इडली सांभर
![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/11.jpg)
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) को साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है। मुकेश अंबानी को खासकर इडली सांभर बहुत पसंद है। बता दें कि कैफे मैसूर मुंबई के माटुंगा में किंग्स सर्कल में स्थित एक फेमस साउथ इंडियन रेस्तरा है। यह अंबानी के पसंदीदा फूड प्लेस में से एक हैं। मुकेश अंबानी हर रविवार को अपने घर पर इडली सांभर का नाश्ता करना पसंद करते हैं।
2. गुजराती स्टाइल दाल
![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/222-2.jpg)
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। ऐसे में वे घर का सादा खाना ही पसंद करते हैं। बता दें कि अंबानी परिवार के डिनर में रोजाना गुजराती स्टाइल दाल शामिल होती है।
3. दही बटाटा पूरी
![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/333-4.jpg)
एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि वो और उनके पति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) स्ट्रीट फूड खाने के बेहद शौकीन हैं। दोनों का अचानक प्लान बन जाता है। नीता अंबानी ने बताया कि यदि एक दिन का प्लान होता है तो वे स्वाति स्नैक्स से भेल या दही बटाटा पूरी खाना पसंद करते हैं।
4. राजमा रोटी
![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-design-1-64.png)
वैसे तो हर किसी को राजमा चावल खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन नीता और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) को रोटी और राजमा खान बेहद पसंद है। ऐसे में मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी घर पर शेफ के द्वारा तैयार कम कैलोरी वाले स्वस्थ भोजन का सेवन करते हैं। बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद भी कपल संतुलित भोजन का सेवन करते हैं।
5.भेल
![](https://hindnow.com/wp-content/uploads/2024/04/ccc.avif)
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambnai) स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और जब भी उनका स्नैक्स या स्ट्रीट फूड खाने का मन करता है तो वे स्वाति स्नैक्स में मिलने वाली भेल खाना पसंद करते हैं।
0 Comments