---Third party advertisement---

कभी भी घर के सामने नही होनी चाहिए ये वस्तुएं, बनती है आपकी ही बर्बादी का कारण..

 सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीज़े ही नहीं बल्कि घर के आगे आस-पास बहुत मौजूद चीज़े भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है और ये घर में रहने वालों की शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी बढ़ाते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बताई गई आज मैं आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहा हूं घर के आगे से या आसपास से तुरंत हटा देना चाहिए।


घर के आगे गंदे पानी का जमाव वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर यह जमाव पश्चिम की ओर हो तो धन का नुकसान होता है और उसी के साथ बदनामी भी होती है। इसलिए घर के सामने अगर गंदा पानी जमा हुआ हो तो उसे तुरंत साफ कर दें।

घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु के अनुसार अनुकूल नहीं होता है। इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए घर के सामने अगर पत्थरों का जवाब हो तो उसे तुरंत हटा दें। कांटेदार पौधे घर के आगे होने का मतलब आपके विरोधियों की संख्या बढ़ रही है।

यह पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ाने का काम करता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसलिए कांटेदार पौधे घर के सामने कभी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे का भी होना कष्टकारी होता है।

घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु के अनुसार कष्टकारी होता है। इसलिए कूड़ेदान को हमेशा घर के बाजु में रखें। बिजली का खंबा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक बन जाता है। इसलिए बिजली के खंबे के सामने कभी भी मुख्य द्वार ना। बनाएं घर के आगे घना वृक्ष होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसलिए घर के सामने घने वृक्ष न लगाये।

घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार इससे विरोधी और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है और उन्नति में बाधा आती है। इसलिए घर के आगे की तरफ बेल को कभी भी ऊपर चढ़ने न दे। वास्तु के अनुसार घर की देहलीज़ यानि की मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना भी कष्टकारी होता है।

जिससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार चढ़ाव बना रहता है। घर की महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रिश्तों में तालमेल की कमी हो जाती है। तो यह थी कुछ चीज है जो आपके घर के सामने नहीं होनी चाहिए और इन्हें तुरंत हटा दें। 

Post a Comment

0 Comments